किरठल गाँव पंचायत उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल के बागपत जनपद के बडौत तहसील के छपरौली ब्लाक में आती है| यह गाँव जनसँख्या एवं क्षेत्रफल की दृष्टी से आस पास के गाँवों में सबसे बड़ा हैं| जाट समुदाय का यह गाँव अपने आप में एक विशेष महत्व रखता है| देश की राजधानी दिल्ली से मात्र ७० किलोमीटर और बडौत से १८ किलोमीटर दूर स्थित यह गाँव आचार्य जगदेव सिद्धान्ती द्वारा पाला-पोषा पुरातन आर्य विद्यापीठ, आदर्श शिक्षा सदन, भारतीय डाक, सरकारी अस्पताल एक संपन्न ग्राम पंचायत हैं| देश की आजादी में भी यहाँ के बेटे हमेशा आगे रहे और आज़ादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी हैं| यहाँ का किसान मूलतः गन्ने के खेती करता है और गाँव का सौभाग्य रहा है कि यहाँ के किसान के बेटे ना केवल भारतीय सेना में उच्च पदों पर आसीन है बल्कि आए ऐ एस और पी सी एस बनकर देश की सेवा कर रहे हैं| गाँव में सदा अमन और चैन से लोग जीवन यापन कर रहे है और आपसी सौहार्द से सब एक दूसरे के सुख-दुःख में शामिल होते है| गंगा-यमुना के दोआबा क्षेत्र में स्थित यह गाँव क्षेत्र की एक पहचान बनकर उभरा है और महतवपूर्ण योगदान दे रहा है|